मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उदयपुर। 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर परपूर्व जिला कलेक्टर एवं

WAf𝕏TGin✉🖨
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उदयपुर। 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पूर्व जिला कलेक्टर एवं सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री सर्कल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर “शास्त्री जी अमर रहें” के नारे लगाए गए। इस अवसर पर ताराचंद मीणा एवं पंकज कुमार शर्मा ने उद्बोधन देते हुए लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा एवं उनके आदर्शों को याद किया।

इसके पश्चात गुलाब बाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा “वैष्णव जन तो तेने कहिए” का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर ताराचंद मीणा एवं पंकज कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।

इसके बाद रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी जी द्वारा बताए गए सात सामाजिक पापों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

महात्मा गांधी जी ने सिद्धांत विहीन राजनीति, श्रम विहीन सम्पत्ति, विवेक विहीन भोग-विलास, चरित्र विहीन शिक्षा, नैतिकता विहीन व्यापार, मानवीयता विहीन विज्ञान और त्याग विहीन पूजा को समाज के लिए सात पाप बताया था।

उपस्थितजनों ने इन सिद्धांतों को अपने जीवन एवं सार्वजनिक आचरण में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अशोक तंबोली, फिरोज अहमद शेख, सुभाष चित्तौड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया, संजय मंदवानी, गोविन्द सक्सेना, सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।