उदयपुर। हाल ही में कोटा एवं भीलवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (17-19 वर्ष कोटा एवं 14 वर्ष भीलवाड़ा) में उदयपुर जिले के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता में बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र स्थित भुवाणा के आलोक स्कूल की छात्रा विधि सनाढ्य ने सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चौंपियन का खिताब अपने नाम किया।
यह सभी प्रतिभावान खिलाड़ी ‘‘पंच गौरव योजना‘‘ तथा ‘‘एक जिला-एक खेल‘‘ पहल के तहत खेल विभाग के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
‘‘एक जिला-एक खेल‘‘ के तैराकी प्रशिक्षक डॉ. गगन व्यास ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पदक की जानकारी देते हुए बताया कि अण्डर 17 (बालिका वर्ग)- विधि सनाढ्य‘ 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (स्वर्ण पदक), 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (स्वर्ण पदक), 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (स्वर्ण पदक), एवं 4ग्100 मीटर मेडले रिले (स्वर्ण पदक) आलिया सक्सेनाः 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (स्वर्ण पदक) एवं 4ग्100 मीटर मेडले रिले (स्वर्ण पदक) रिफुल चौधरी: 50 मीटर फ्लाई (कांस्य पदक), बालक वर्ग में विधान सनाढ्य 100 मीटर फ्लाई (स्वर्ण पदक), 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (रजत पदक), 200 मीटर फ्लाई (रजत पदक), एवं 4ग्100 मीटर मेडले रिले (रजत पदक) कल्पित चौधरीः 200 मीटर फ्लाई (कांस्य पदक) प्राप्त कियें।जिला खेल अधिकारी एवं तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल, बाक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत, शालिनी नरूका, जूडो प्रशिक्षक हिमान्शु राजौरा, चाहत जैन, योगा प्रशिक्षिका रीना पुरोहित, वालीबाल प्रशिक्षक अजीत कुमार जैन, नन्दनी गुर्जर बेडमिन्टन प्रशिक्षक सुनिता भण्डारी, हॉकी प्रशिक्षिका कनिष्का चौहान, बास्केटबाल प्रशिक्षिका उषा आचरज, लॉन टेनिस प्रशिक्षक खेमराज गमेती, स्केटिंग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिह भाटी, तीरन्दाजी प्रशिक्षक चेतन मेहरा ने सभी विजेता तैराकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनमें से कई तैराकों का चयन आगामी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
