मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस पर निकाला गया कैंडल मार्च

मोती मगरी गेट से फतहसागर तक निकली श्रद्धांजलि रैली, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

मुख्य बिंदु
  • विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस (वल्र्ड डे आॅफ रिमेम्बरेंस फाॅर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स) के अवसर पर रविवार को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, आधार फाउंडेशन (फाउंडेशन फॉर रोड सेफ्टी), जिला पुलिस एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम के तहत शाम 5ः30 बजे मोती मगरी गेट से कैंडल मार्च निकाला गया।
  • इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक भंवर सिंह चैधरी, आधार फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रीति पामेचा, अध्यक्ष अनिल सहदेव एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश राजबार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • अतिथियों ने सड़क दुर्घटनाओं में असमय जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा कैंडल मार्च को रवाना किया।
  • मोती मगरी गेट से शुरू हुआ यह मार्च फतहसागर के झरने वाले छोर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हुआ।
WAf𝕏TGin✉🖨
विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस पर निकाला गया कैंडल मार्च

उदयपुर । विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस (वल्र्ड डे आॅफ रिमेम्बरेंस फाॅर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स) के अवसर पर रविवार को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, आधार फाउंडेशन (फाउंडेशन फॉर रोड सेफ्टी), जिला पुलिस एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत शाम 5ः30 बजे मोती मगरी गेट से कैंडल मार्च निकाला गया।

इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक भंवर सिंह चैधरी, आधार फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रीति पामेचा, अध्यक्ष अनिल सहदेव एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश राजबार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अतिथियों ने सड़क दुर्घटनाओं में असमय जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा कैंडल मार्च को रवाना किया।

मोती मगरी गेट से शुरू हुआ यह मार्च फतहसागर के झरने वाले छोर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हुआ।

वहां उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर सड़क दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक भंवर जी चैधरी एवं आधार फाउंडेशन के सीईओ नारायण चैधरी ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेतीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां और भविष्य प्रभावित करती हैं।

इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए।उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई तथा संकल्प दिलाया कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करेंगे, दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट पहनेगा, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर आगे बढ़ने के बजाय तत्काल उसकी सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में मिलने वाली चिकित्सा सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश राजबार ने आश्वस्त किया कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से यथासंभव त्वरित सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समय पर उपचार मिलने से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।