मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर बना वेडिंग इंडस्ट्री का केंद्र, 300 से अधिक विशेषज्ञों ने गढ़ी भविष्य की नई रणनीति

इवेंट गुरु अरशद हुसैन का हुआ सम्मान, डेस्टिनेशन वेडिंग, टेक्नोलॉजी और नए बिजनेस अवसरों पर हुआ मंथनउदयपुर, 5 अगस्त। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बड़े मंच के रूप में उभरा, जब वीवा द्

WAf𝕏TGin✉🖨

इवेंट गुरु अरशद हुसैन का हुआ सम्मान, डेस्टिनेशन वेडिंग, टेक्नोलॉजी और नए बिजनेस अवसरों पर हुआ मंथन उदयपुर, 5 अगस्त।

झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बड़े मंच के रूप में उभरा, जब वीवा द्वारा बंबूसा रिसोर्ट एंड स्पा में 'वेडिंग इंडस्ट्री एंड वेंडर अवार्ड' का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आए 300 से अधिक वेडिंग प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों, वेंडर्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप, नई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर मंथन किया।

आयोजन समिति के कमल शर्मा, राजकमल शर्मा और हैदर अली ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर होटल फेडरेशन के योगेश्वर सिंह कुमावत, बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष मुकेश माधवानी तथा बंबूसा रिसोर्ट एंड स्पा की मैनेजिंग डायरेक्टर ईशानी वर्दियां सहित उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इवेंट गुरु अरशद हुसैन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग का तेजी से विस्तार भारत, विशेषकर राजस्थान के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में सफल इवेंट मैनेजमेंट केवल भव्य आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, इनोवेशन और बेहतरीन क्लाइंट एक्सपीरियंस इसकी सफलता की नई पहचान बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वेडिंग इंडस्ट्री अब होटल, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल, कैटरिंग, डेकोरेशन, एंटरटेनमेंट, फोटोग्राफी और इवेंट मैनेजमेंट सहित अनेक क्षेत्रों को जोड़ने वाला विशाल आर्थिक इकोसिस्टम बन चुकी है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिल रहे हैं।

इस अवसर पर उदयपुर इवेंट इंडस्ट्री की ओर से इवेंट गुरु अरशद हुसैन का सम्मान कर उनके लंबे अनुभव और उद्योग में दिए गए योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आपसी अनुभव साझा किए तथा डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते ट्रेंड, राजस्थान की वैश्विक पहचान और इंडस्ट्री के विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय व सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम ने वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा देने के साथ उदयपुर को देश की अग्रणी डेस्टिनेशन वेडिंग राजधानी के रूप में और अधिक मजबूत पहचान दिलाने का संदेश दिया।