मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

फोर्टी उदयपुर संभाग के धीरेंद्र सिंह सच्चान अध्यक्ष एवं आनंद जांगिड महासचिव बनें

उदयपुर, 5 अगस्त। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने सत्र 2026-27 के लिए उदयपुर संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। फोर्टी के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने के. एस.

WAf𝕏TGin✉🖨
फोर्टी उदयपुर संभाग के धीरेंद्र सिंह सच्चान अध्यक्ष एवं आनंद जांगिड महासचिव बनें

उदयपुर, 5 अगस्त। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने सत्र 2026-27 के लिए उदयपुर संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

फोर्टी के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने के.एस. माइक्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सच्चान को उदयपुर संभाग अध्यक्ष तथा जांगिड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के आनंद जांगिड को महासचिव नियुक्त किया है।प्रवीण सुथार ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों की कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उद्योग जगत में उनके अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में फोर्टी उदयपुर संभाग व्यापार एवं उद्योग जगत की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगा तथा संगठन का विस्तार नई गति से होगा।नवनियुक्त अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सच्चान ने नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उद्यमियों एवं उद्योगों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।महासचिव आनंद जांगिड ने कहा कि फोर्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर सकारात्मक और परिणाममुखी कार्य किए जाएंगे।