मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट में बिजनेस नेटवर्किंग को मिला बढ़ावा, मेंबर्स ने जानी एक-दूसरे के बिजनेस की कार्यप्रणाली

गणेश डिजिटल स्टूडियो और इन्फिनिटिव क्लाउड में हुई वर्कप्लेस विजिट, बिजनेस एक्सपीरियंस और नए अवसरों पर हुआ संवाद

WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट में बिजनेस नेटवर्किंग को मिला बढ़ावा, मेंबर्स ने जानी एक-दूसरे के बिजनेस की कार्यप्रणाली

उदयपुर। बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा चैप्टर की ओर से दो अलग-अलग वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई उत्सव की ओर से गणेश डिजिटल स्टूडियो में वर्कप्लेस विजिट आयोजित की गई। इस दौरान होस्ट गणपत सालवी ने उपस्थित मेंबर्स को अपने बिजनेस की वर्किंग, सर्विसेज एवं प्रोफेशनल एक्सपीरियंस से रूबरू कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव पटवा, सेक्रेटरी हीना पथिक, ट्रेजरर डॉ. पूजा देविजा, गिरीश शर्मा, गणपत सालवी एवं सौरभ पथिक उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि बीसीआई युवा की ओर से अंकुश रांका के इन्फिनिटिव क्लाउड में वर्कप्लेस विजिट आयोजित की गई। इस दौरान अंकुश रांका ने मेंबर्स को अपने बिजनेस की कार्यप्रणाली एवं सर्विसेज की जानकारी दी।

साथ ही मेंबर्स ने बिजनेस ऑपरेशंस, नए बिजनेस आइडियाज और नेटवर्किंग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष मीनाक्षी पालीवाल, वाइस प्रेसिडेंट रोहित पालीवाल, अंकुश रांका, सीए प्रकाश प्रजापत एवं एस.के. सुहालका उपस्थित रहे।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस को करीब से समझने, नए बिजनेस कनेक्शन बनाने और आपसी सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

बीसीआई युवा की अध्यक्ष मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट चैप्टर की एक महत्वपूर्ण एक्टिविटी है। इसके माध्यम से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल को समझने, अपने एक्सपीरियंस शेयर करने और नए बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज तलाशने का अवसर मिलता है।