उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, उदयपुर में भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एवं इन्क्यूबेशन सेंटर (ज्च्प्ब्) की ओर से विद्यार्थियों के लिए ऑरेटरी स्किल्स विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास, वीरता, अनुशासन एवं राष्ट्र की सुरक्षा में उसके महत्वपूर्ण योगदान से परिचित कराया गया।
विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भारतीय वायुसेना में प्रभावी संचार और ऑरेटरी स्किल्स का विशेष महत्व है। स्पष्ट, संक्षिप्त और प्रभावशाली संवाद सैन्य वातावरण में निर्णय लेने, निर्देश देने और टीम के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस संदर्भ में विशिष्ट कमांड भाषा, संकेतों तथा हाथ के इशारों द्वारा दिए जाने वाले निर्देश और अन्य गैर मौखिक संचार माध्यमों को उदाहरण के रूप में समझाया गया।
विद्यार्थियों को बताया गया कि ऐसी परिस्थितियों में सही समय पर सही संकेत और स्पष्ट निर्देश देना मिशन की सफलता एवं टीम समन्वय के लिए महत्वपूर्ण होता है।
इस प्रकार की संचार शैली व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में भी सहायक होती है।सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रभावी वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति एवं बेहतर संचार कौशल विकसित करना रहा।
विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर प्रभावी ढंग से बोलने, अपने विचारों को व्यवस्थित एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने तथा श्रोताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि ऑरेटरी स्किल्स केवल मंच पर बोलने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साक्षात्कार, समूह चर्चा, नेतृत्व की भूमिकाओं और कार्यस्थल पर प्रभावी संवाद के लिए भी आवश्यक हैं।सत्र के दौरान वॉयस मॉड्यूलेशन, बॉडी लैंग्वेज, प्रस्तुतीकरण शैली, शब्दों के उचित चयन एवं मंच पर आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
विद्यार्थियों को अपनी झिझक दूर करने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से संवाद करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही, उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि प्रभावी संचार कौशल किसी भी क्षेत्र में व्यक्तित्व विकास और पेशेवर सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एवं इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित यह सत्र विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन के साथ साथ भविष्य के प्लेसमेंट, साक्षात्कार एवं व्यावसायिक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक उपयोगी पहल रहा।
