उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन की ओर से आज 30 सितंबर को विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा।
यह विजिट बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बड़ाला के वर्कप्लेस बड़ाला क्लासेज, खालसा पब्लिक स्कूल परिसर, सिख कॉलोनी, गुरु रामदास कॉलोनी, उदयपुर में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य सदस्यों को बिजनेस नेटवर्किंग के साथ-साथ एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र और अनुभवों से जोड़ना है।
वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्यों को अलग-अलग प्रोफेशन और बिजनेस मॉडल को करीब से समझने, अनुभव साझा करने तथा नए प्रोफेशनल कनेक्शन अवसर मिलता है।बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि एजुकेशन चैप्टर की ओर से ऐसे इनिशिएटिव किए जा रहे हैं, जिनसे सदस्यों को लर्निंग, नेटवर्किंग और प्रोफेशनल एक्सपोजर का बेहतर अवसर मिल सके।
बड़ाला क्लासेज की वर्कप्लेस विजिट भी इसी पहल का हिस्सा है, जहां बीसीआई सदस्य शिक्षा एवं कोचिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर, बड़ाला क्लासेज के सीईओ एवं होस्ट राहुल बड़ाला ने बताया कि बड़ाला क्लासेज फाइनेंस और कॉमर्स से जुड़े विषयों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है।
संस्थान में फाइनेंस, कॉमर्स और इससे जुड़े क्षेत्रों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाता है।उन्होंने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान बीसीआई सदस्यों को बड़ाला क्लासेज की कार्यप्रणाली, एजुकेशन मॉडल और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध एकेडमिक सपोर्ट को समझने का अवसर मिलेगा।
साथ ही नॉलेज शेयरिंग, नेटवर्किंग और भविष्य में संभावित प्रोफेशनल कोलैबोरेशन को लेकर भी संवाद होगा।
