मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अग्रसेन जयंती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक समाजजनों की रही भागीदारी

महापौर पारस सिंघवी ने कहा-महिला सशक्तिरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अग्रवाल समाज के संस्कारों में शामिल

WAf𝕏TGin✉🖨
अग्रसेन जयंती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक समाजजनों की रही भागीदारी

समाज भवन निर्माण में 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का सहयोग देने वाले भामाशाह कैलाश चंद्र गोयल का किया सम्मानउदयपुर।

प्रवासी अग्रवाल समाज समिति, उदयपुर की ओर से भगवान अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार शाम सेक्टर-4, हिरण मगरी स्थित अटल सभा केंद्र में भव्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

समारोह में 500 से अधिक समाजजनों ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और अतिथियों के सम्मान से कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि प्रवासी अग्रवाल समाज एकता का सूत्र पिरोने वाला और भगवान अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलने वाला समाज है।

हमें इस समाज पर गर्व है। महिला सशक्तीकरण और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की भावना अग्रवाल समाज के संस्कारों में शामिल है।

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण डूंगरपुर नगर परिषद की सभापति श्रीमती सुशीला गुप्ता हैं, जो प्रवासी अग्रवाल समाज की सदस्य हैं।समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि समारोह में उदयपुर नगर निगम के उपमहापौर दिनेश भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि सर्वसमाज की सेवा करना और सभी को साथ लेकर चलना अग्रवाल समाज का धर्म है। वे पिछले 40 वर्षों से अग्रवाल समाज से जुड़े हुए हैं।

उदयपुर के अग्रवाल समाज के बड़े उद्योगपतियों ने अपने व्यवसायों के माध्यम से अन्य समाजों के 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देकर उनकी आजीविका का साधन उपलब्ध कराया है।समाज भवन के लिए सहयोग देने वाले भामाशाह का सम्मान-कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने निर्माणाधीन समाज भवन की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही नगर निगम से शहर के किसी प्रमुख चौराहे को समाज को आवंटित कर उसका नामकरण ‘अग्रसेन चौराहा’ करने की मांग की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज चौराहे का सुंदर स्वरूप विकसित करने के साथ उसके नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगा।समाज भवन निर्माण में 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का सहयोग देने वाले भामाशाह कैलाश चंद्र गोयल को पगड़ी एवं साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

उन्हें समिति अध्यक्ष शशिकांत खेतान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल तथा भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष के. जिंदल ने सम्मानित किया।बेटियों को शिक्षा और नेतृत्व के अधिक अवसर देने पर जोर-कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि डूंगरपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि भगवान अग्रसेन जी ने समाज को सेवा, सहयोग और समर्पण की शिक्षा दी है।

समाज को आगे बढ़ाना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता बनाए रखना हमारी विरासत है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को अधिकतम अवसर देकर शिक्षित करना तथा उन्हें राजनीति और प्रशासनिक पदों तक पहुंचाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां-समिति के मंत्री राजेश अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ।

इसके बाद बच्चों के लिए तीन वर्गों कक्षा 2 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 11 में एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।महिला समिति की अध्यक्ष रमा मित्तल और मंत्री संतोष पित्ती के संयोजन में आयोजित विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण रही।

वहीं सांस्कृतिक सचिव अजय गुप्ता के अनुसार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में उत्साह और रोचकता का संचार किया।महिला समिति के कार्यक्रमों में शशि पित्ती और सोनाली बंसल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन आस्था बंसल और रितिका गुप्ता ने किया।समारोह में समाज के वरिष्ठ संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा अनेक समाजजन सपरिवार उपस्थित रहे।

आयोजन ने भगवान अग्रसेन जी के आदर्शों के अनुरूप सामाजिक एकता, सेवा, सहयोग, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।