मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सुंदर पल अमिताभ के संग’ थीम पर 10 अक्टूबर को अशोका पैलेस में गूंजेंगे महान अभिनेता के यादगार फिल्मी गीत

सुरों की मंडली सजाएगी सदाबहार नगमों की महफिल, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर होगा विशेष संगीतमय आयोजन

WAf𝕏TGin✉🖨
सुंदर पल अमिताभ के संग’ थीम पर 10 अक्टूबर को अशोका पैलेस में गूंजेंगे महान अभिनेता के यादगार फिल्मी गीत

उदयपुर। भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उदयपुर में संगीत और सुरों से सजी एक खास शाम का आयोजन किया जाएगा।

सुरों की मंडली संगीत परिवार की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अशोका पैलेस, उदयपुर में ‘सुंदर पल अमिताभ के संग’ थीम पर विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसमें महानायक अमिताभ बच्चन के शानदार फिल्मी सफर, सदाबहार गीतों और यादगार सिनेमाई पलों को संगीत के माध्यम से याद किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा की ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विविध भूमिकाओं के जरिए कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

उनकी फिल्मों के गीत और संवाद आज भी लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके सिनेमा के प्रति दर्शकों के प्रेम और संगीत के प्रति समर्पण को अभिव्यक्त करने का एक विशेष अवसर होगा।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरों की मंडली के कलाकार अमिताभ बच्चन की लोकप्रिय फिल्मों के चुनिंदा गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करेंगे।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को उनके फिल्मी सफर के अलग-अलग दौर की मधुर यादों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य संगीत के जरिए उन खूबसूरत पलों को फिर से जीवंत करना है, जो अमिताभ बच्चन की फिल्मों ने दर्शकों को दिए हैं।

कोर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी सी.पी. जैन एवं मोहन सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, संगीत प्रस्तुतियों और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए टीम लगातार जुटी हुई है। इस विशेष आयोजन में योगेश उपाध्याय, कैलाश केवल्या, दिया सारस्वत, विकास स्वर्णकार, नीलम पटवा सहित संस्था की पूरी कोर कमेटी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

One attachment • Scanned