मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी

जिला परिषद सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, नाम निर्देशन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में किया जागरूक

WAf𝕏TGin✉🖨
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी

उदयपुर । पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यशाला में आगामी पंचायतीराज चुनावों में भाग लेने वाले संभावित प्रत्याशियों और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया तथा नाम निर्देशन पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान की गईं।अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया के नियमों, नामांकन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित प्रपत्रों की जानकारी देकर उन्हें नामांकन संबंधी औपचारिकताओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय किसी प्रकार की त्रुटि या आवश्यक दस्तावेजों की कमी से संबंधित परेशानी से बचा जा सके।कार्यशाला में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर महामाया प्रसाद चौबीसा ने उपस्थित प्रतिभागियों को पंचायतीराज चुनावों में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन भरने के निर्धारित तरीकों तथा नामांकन के दौरान विशेष सावधानी बरतने से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाया।चौबीसा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और प्रावधानों की जानकारी होना प्रत्येक संभावित प्रत्याशी के लिए महत्वपूर्ण है।

नाम निर्देशन पत्र भरते समय सभी आवश्यक विवरण सही तरीके से दर्ज करना, संबंधित दस्तावेज संलग्न करना और निर्धारित प्रपत्रों के अनुरूप जानकारी प्रस्तुत करना जरूरी है।आरक्षण और पात्रता संबंधी प्रावधानों पर चर्चाकार्यशाला के दौरान जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डों के अनुसार आरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

इसके साथ ही प्रत्याशियों की पात्रता, प्रस्तावक से जुड़े नियमों तथा नामांकन प्रक्रिया में लागू विभिन्न औपचारिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को विभिन्न निर्धारित प्ररूपों की उपयोगिता और नाम निर्देशन पत्र भरते समय रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।

इस दौरान नामांकन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई, जिससे संभावित प्रत्याशी चुनाव संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं को समझ सकें।कार्यशाला में गिर्वा एसडीएम अवुला साईकृष्ण, यूडीए उपायुक्त सुरेंद्र पाटीदार, आरएसएमएम के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक मेहता सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संभावित प्रत्याशी उपस्थित रहे।