मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

फतेहपुरा उप डाकघर में मनाया गया विशेष रक्षाबंधन महोत्सव

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से फतेहपुरा उप डाकघर में सोमवार को विशेष रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से फतेहपुरा उप डाकघर में सोमवार को विशेष रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
फतेहपुरा उप डाकघर में मनाया गया विशेष रक्षाबंधन महोत्सव

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से फतेहपुरा उप डाकघर में सोमवार को विशेष रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर उप डाकघर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए राखी मेल बुकिंग पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।महोत्सव के दौरान राखी स्पीड पोस्ट अथवा राखी पार्सल बुक कराने वाली प्रथम 11 महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष उपहार प्रदान किए गए।

फतेहपुरा उप डाकघर की पोस्टमास्टर लक्ष्मी गोस्वामी एवं सहायक ज्योति गायत्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस दौरान उनकी राखियों की मेल को विशेष रूप से बुक किया गया।डाक विभाग की ओर से शहर के सभी उप डाकघरों के साथ शास्त्री सर्कल एवं हिरण मगरी स्थित उदयपुर प्रधान डाकघरों को भी रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से सजाया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं को राखी मेल बुक कराने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।