मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के प्लैटिनम पार्क में हाईटेक रामलीला के मंचन की तैयारियां पूर्ण, 11 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

शनिवार रात को सुंदरकांड का पाठ होगा

मुख्य बिंदु
  • हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी प्रथम के प्लैटिनम पार्क में इस बार होने वाली हाईटेक रामलीला को लेकर शहरवासियों और कॉलोनी के लोगों में अलग ही उत्साह है।
  • श्री रामलीला सेवा समिति ने इस बार युवाओं को कमान सौंपकर मंचन को और भव्य तथा तकनीकी बनाने की तैयारी की है।
  • समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि रामलीला का विधिवत शुभारंभ बालाजी महाराज के सुंदरकांड के पाठ से होगा।
  • 10 अक्टूबर को शाम 7 बजे प्लैटिनम पार्क में सुंदरकांड का पाठ रखा गया है।
  • इसके अगले दिन 11 अक्टूबर से प्रभु श्रीराम की लीला का नियमित मंचन शुरू होगा।
  • आयोजकों के अनुसार दर्शक पहले दिन से ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और पार्क में मंच निर्माण को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।
WAf𝕏TGin✉🖨
रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के प्लैटिनम पार्क में हाईटेक रामलीला के मंचन की तैयारियां पूर्ण, 11 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

श्रीगंगानगर।हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी प्रथम के प्लैटिनम पार्क में इस बार होने वाली हाईटेक रामलीला को लेकर शहरवासियों और कॉलोनी के लोगों में अलग ही उत्साह है।

श्री रामलीला सेवा समिति ने इस बार युवाओं को कमान सौंपकर मंचन को और भव्य तथा तकनीकी बनाने की तैयारी की है। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि रामलीला का विधिवत शुभारंभ बालाजी महाराज के सुंदरकांड के पाठ से होगा।

10 अक्टूबर को शाम 7 बजे प्लैटिनम पार्क में सुंदरकांड का पाठ रखा गया है। इसके अगले दिन 11 अक्टूबर से प्रभु श्रीराम की लीला का नियमित मंचन शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार दर्शक पहले दिन से ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और पार्क में मंच निर्माण को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।

इस बार श्री रामलीला सेवा समिति की पूर्ण कार्यकारणी नए सिरे से गठित की गई है और युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, सचिव दिनेश शर्मा, निर्देशक शुभेष देहरान, कोषाध्यक्ष एडवोकेट निखिल गोयल तथा कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र जुनेजा और भूषण अरोड़ा बनाए गए हैं। पुरानी कार्यकारणी के पदाधिकारी कृष्ण जुनेजा, पवन वधवा सहित अन्य अनुभवी सदस्य संरक्षक के रूप में युवा टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी कलाकारों ने लगातार कड़ी मेहनत से शानदार रिहर्सल की है। प्लैटिनम पार्क में भव्य और आकर्षक मंच का निर्माण जारी है।

दर्शकों के बैठने की व्यवस्था में भी इस बार बदलाव किया गया है, ताकि किसी को रामलीला देखने में परेशानी न हो।युवा टीम नए प्रयोगों के जरिए प्रकाश, ध्वनि और मंच सज्जा को हाईटेक बनाने पर जोर दे रही है।

उल्लेखनीय की इस रामलीला में महिला पात्रों की भूमिकाएं महिला कलाकार ही निभाती हैं।

रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के साथ-साथ आसपास के इलाकों के लोग भी इस बार की रामलीला को खास मान रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि मंचन परिवारों के साथ देखने लायक रखा जाएगा और हर शाम प्रभु राम की लीला को भक्ति और दृश्यात्मकता दोनों के साथ पेश किया जाएगा।