मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

यूसीसीआई में एआई मास्टरक्लास का समापन

दिसंबर में होगा दूसरा संस्करण

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री एवं टीआईई उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन माह की एआई मास्टरक्लास श्रृंखला का यूसीसीआई परिसर में समापन समारोह हुआ।
  • अगस्त से अक्टूबर तक चली इस श्रृंखला में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के उद्यमियों, पेशेवरों और स्टार्टअप संस्थापकों ने भाग लिया।
  • न्यूराबिल्ड के संस्थापक श्री अमन वालिया ने विभिन्न सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक के माध्यम से व्यावसायिक कार्यों को सरल बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
  • समापन सत्र में यूसीसीआई अध्यक्ष श्री संदीप बापना एवं टीआईई उदयपुर के अध्यक्ष श्री अंकित तलेसरा मौजूद रहे।
  • आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए श्री परिक्षित तलेसरा का आभार व्यक्त किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
यूसीसीआई में एआई मास्टरक्लास का समापन

उदयपुर । उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री एवं टीआईई उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन माह की एआई मास्टरक्लास श्रृंखला का यूसीसीआई परिसर में समापन समारोह हुआ।

अगस्त से अक्टूबर तक चली इस श्रृंखला में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के उद्यमियों, पेशेवरों और स्टार्टअप संस्थापकों ने भाग लिया।न्यूराबिल्ड के संस्थापक श्री अमन वालिया ने विभिन्न सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक के माध्यम से व्यावसायिक कार्यों को सरल बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।समापन सत्र में यूसीसीआई अध्यक्ष श्री संदीप बापना एवं टीआईई उदयपुर के अध्यक्ष श्री अंकित तलेसरा मौजूद रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए श्री परिक्षित तलेसरा का आभार व्यक्त किया।श्रृंखला को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद दिसंबर में एआई मास्टरक्लास का दूसरा संस्करण आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

इसके माध्यम से उद्यमियों एवं व्यवसायियों को एआई आधारित तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।