श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-1 के 14 क्लबों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह जयपुर स्थित आरएएस क्लब में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के कन्वीनर एवं एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र चांगिया ने बताया कि समारोह में शपथ ग्रहण अधिकारी एलसीआईएफ एरिया लीडर अनिल नाहर, इंडक्शन ऑफिसर सहप्रांतपाल आरएस मदान, कार्यक्रम सलाहकार पूर्व प्रांतपाल अंजना जैन, मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल आलोक अग्रवाल, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि अशोक जैन उपस्थित रहे।समारोह में जयपुर के विभिन्न लायंस क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लायंस सेवा एवं संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ ली।
नरेंद्र चांगिया ने बताया कि जयपुर में पहली बार संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।
इसका उद्देश्य विभिन्न क्लबों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारा, एकता एवं समन्वय को बढ़ावा देना रहा।समारोह में हरीश अरोड़ा ने पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधा।
जे.पी. भारतीय, मनीष शर्मा, अशोक कोटलर, सचिन जैन, वीणा गुप्ता, शीलू महाकाल, राधा शर्मा, अनुभा जैन, वी.एस. गीदड़ा, पीयूष बजीतपुरिया, एस.एस. खड्गावत, पीयूष सोनी, श्रीभगवान, अशोक जैन, बिमल बज, चित्रांश खंगारोत, श्याम बाबू अग्रवाल सहित अनेक लॉयन सदस्य उपस्थित रहे।
