मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आस्था की राह पर जेएसजी गैलेक्सीः100 सदस्य तीन दिवसीय तीर्थयात्रा पर रवाना

वीरोदय धाम, बावनगजा, बड़वानी, मोहनखेड़ा और मही पार्श्वनाथ सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के करेंगे दर्शनउदयपुर। धर्म, आस्था और उल्लास के वातावरण के बीच जेएसजी गैलेक्सी ग्रुप के 100 सदस्य शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर द

WAf𝕏TGin✉🖨
आस्था की राह पर जेएसजी गैलेक्सीः100 सदस्य तीन दिवसीय तीर्थयात्रा पर रवाना

वीरोदय धाम, बावनगजा, बड़वानी, मोहनखेड़ा और मही पार्श्वनाथ सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के करेंगे दर्शनउदयपुर। धर्म, आस्था और उल्लास के वातावरण के बीच जेएसजी गैलेक्सी ग्रुप के 100 सदस्य शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर दो बसों से रवाना हुए।

गवरी चौक से यात्रा के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग दिखाई दिया।यात्रा को जेएसजी रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत एवं इनकमिंग चेयरपर्सन पारस ढेलावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने धार्मिक जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की।तीन दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु वीरोदय धाम (बांसवाड़ा), बावनगजा, बड़वानी, मोहनखेड़ा एवं मही पार्श्वनाथ (मध्यप्रदेश) सहित विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।यात्रा का समापन रविवार रात्रि को सदस्यों के उदयपुर आगमन के साथ होगा।

ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य तीर्थ दर्शन के साथ सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को और मजबूत करना है।