मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में नृत्य प्रतियोगिता

श्रीगंगानगर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहे महोत्सव में कल शाम को नहीं धान मंडी में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में नृत्य प्रतियोगिता

श्रीगंगानगर।महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहे महोत्सव में कल शाम को नहीं धान मंडी में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 45 छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्पैंगल स्कूल की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सेक्रेट हार्ट स्कूल की यांशी द्वितीय और ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल की लविशा, राजकीय कॉलेज की रक्षा अग्रवाल तथा यशिका, अग्रवाल स्कूल की मानवी और एसडी स्कूल की खुशी तृतीय स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग में ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल की सृष्टि ने प्रथम, पायनियर स्कूल की इशिता द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पायनियर स्कूल की काव्या, सद्भावना स्कूल की मीनाक्षी और अग्रवाल स्कूल की अंजना को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

श्रीमती सविता, श्रीमती मंजू गर्ग और श्रीमती कविता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता अवसर पर उपस्थित समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी नृत्य प्रस्तुतियों पर झूम उठे।

समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने आए हुए अतिथियों तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजेंद्रप्रसाद गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, कृष्णकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रामधन गर्ग, राधेश्याम मित्तल, विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी पवन जैन, शोभायात्रा सह प्रभारी सुशील सिंगला,सचिव सुरेंद्र सिंघल, श्यामसुंदर सिंगल, सुशील अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिनेश, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, संरक्षक संतोष विजयवर्गीय, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, पूनम, योगिता गर्ग तथा सुनीता आदि उपस्थित रहे।