श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) की इकाई लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालकों को 70 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए तथा चौपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।ट्रैफिक थाना इंस्पेक्टर प्रभारी राजेश कुमारी ने वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सावधानी और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।रीजन पीआरओ घनश्याम राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, सेवा सप्ताह अध्यक्ष राजेश नागपाल, जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग, प्रांतीय पीआरओ आशीष अरोड़ा, प्रांतीय सचिव (एक्टिविटी) केवल सचदेवा, जीएलटी को-ऑर्डिनेटर हरीश उपनेजा, रीजन एडवाइजर शैलेन्द्र साहू, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर एमपी सिंह, रीजन सचिव राजेश वाट्स, रीजन कोषाध्यक्ष परविंदर लूना, क्लब अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा, सचिव सचिन कुक्कड़, कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा, निवर्तमान अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी, प्रोजेक्ट चेयरमैन पंकज नागपाल, नरेश परनामी, लवली ठकराल, हनुमानदास सिंगल, सुदर्शन बत्तरा, समीर फुटेला, पवन माटा, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुमुद गुप्ता, मनोज खुसरीजा, रविंदर गुप्ता, रमेश मित्तल एवं राजेश सिंगल आदि उपस्थित रहे और हेलमेट वितरण व टेप लगाने में सहयोग प्रदान किया।
