उदयपुर। वार्ड 30 के खांजीपीर, सालवी कॉलोनी एवं इंद्रा नगर बीड़ा क्षेत्र में 72 घंटे के अंतराल से हो रही जलापूर्ति और कम प्रेशर के कारण पानी की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद राशिद खान एवं पार्षद रोहित मेघवाल ने PHED गुलाब बाग के सहायक अभियंता को लेटर देकर तत्काल समाधान की मांग की।
पूर्व पार्षद राशिद खान ने बताया कि क्षेत्रवासियों को तीन दिन के अंतराल से पानी मिल रहा है। इसके बावजूद सप्लाई के समय पानी का प्रेशर बेहद कम होने के कारण कई घरों की टंकियां पूरी नहीं भर पा रही हैं। इससे लोगों को पीने के पानी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राशिद खान ने PHED से मांग की कि खांजीपीर, सालवी कॉलोनी एवं इंद्रा नगर बीड़ा में कम प्रेशर की मौके पर जांच, पाइपलाइन एवं वाल्व व्यवस्था की जांच तथा आवश्यक तकनीकी सुधार तत्काल करवाए जाएं उन्होंने कहा कि 72 घंटे के अंतराल से पानी मिलने की स्थिति में पर्याप्त प्रेशर के साथ जलापूर्ति होना बेहद जरूरी है, ताकि उपलब्ध पानी का पूरा लाभ वार्डवासियों को मिल सके।
इस दौरान पार्षद रोहित मेघवाल एवं मुबारिक खिलजी भी मौजूद रहे और क्षेत्र में पानी की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग रखी।
राशिद खान ने कहा कि पानी आमजन की बुनियादी जरूरत है और वार्डवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए PHED को इस समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए
