उदयपुर। महान ग़ज़ल गायक एवं पद्मभूषण जगजीत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग़ज़ल अकादमी, उदयपुर की ओर से ‘एहसास-ए-जगजीत ‘ का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को अशोका ग्रीन पैलेस, 100 फीट रोड, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:30 बजे से होगा, जबकि मुख्य संगीत कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की स्थल साझेदारी अशोका ग्रीन के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश माधवानी द्वारा की गई है।
युवा एवं उदीयमान कलाकार देंगे जगजीत सिंह को स्वरांजलि ग़ज़ल अकादमी के सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह हिरन ने बताया कि इस विशेष संगीत संध्या में जगजीत सिंह की गाई अमर ग़ज़लों की प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण स्वरांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद आशिया, भूपेंद्र पंवार, विशाल राठौड़, मारीशा दीक्षित, निधि शर्मा शाह, सुमित मंडल, मनीषा पंवार (इंदौर) एवं हिमांक गांधर्व अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कलाकारों को संगत विजय धांधड़ा, हरि ओम तिवारी, दीपेश गांधर्व, हर्ष वर्धन एवं राजू राजस्थानी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन रश्मीत कौर करेंगी।
ग़ज़ल अकादमी के अध्यक्ष डॉ. जे.के. तायलिया ने बताया कि यह आयोजन जगजीत सिंह की अमर गायकी और संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। वहीं अकादमी के संरक्षक डॉ. प्रेम भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उदयपुर के उदीयमान एवं युवा कलाकारों को मंच और प्रोत्साहन प्रदान करना है। संगीत प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम निःशुल्क रखा गया है।
