मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अग्रवाल समाज ने बढ़ाया जीवन सुरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक सदस्यों को बांटी हार्ट किट

युवाओं में बढ़ते हृदय रोगों को लेकर जागरूकता पर जोर, आपात स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता देने की पहल

WAf𝕏TGin✉🖨
अग्रवाल समाज ने बढ़ाया जीवन सुरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक सदस्यों को बांटी हार्ट किट

उदयपुर। भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत प्रवासी अग्रवाल समाज समिति, उदयपुर की ओर से रविवार को पारस तिराहे स्थित सार्वजनिक अग्रवाल धर्मशाला के सभागार में हार्ट किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समाजहित में आयोजित इस पहल के तहत 200 से अधिक अग्रवाल सदस्यों को हार्ट अटैक एवं ब्रेन स्ट्रोक जैसी आपात स्थितियों में चिकित्सकीय सहायता मिलने तक प्राथमिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हार्ट किट वितरित की गई।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली में शारीरिक सक्रियता की कमी, लगातार बढ़ता तनाव, पर्याप्त नींद का अभाव, उच्च रक्तचाप तथा फास्ट फूड के बढ़ते सेवन के कारण हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

चिंता की बात यह है कि हृदय रोग अब बड़ी संख्या में युवाओं को भी प्रभावित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मिशन हार्ट किट के अंतर्गत प्रत्येक किट में आपातकालीन परिस्थिति के लिए चिकित्सकीय परामर्शानुसार उपयोग की जाने वाली एस्पिरिन एवं आइसोसॉर्बाइड की दो-दो गोलियों के पैकेट तैयार कर वितरित किए गए।

इसका उद्देश्य आपात स्थिति में मरीज को समय रहते प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराना और उसे जल्द से जल्द चिकित्सकीय उपचार तक पहुंचाने में मदद करना है।यह कार्यक्रम श्री डीपी धाकड़ एवं श्रीमती अंजुला धाकड़ द्वारा प्रायोजित मिशन हार्ट किट अभियान के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के सचिव राजेश अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव अजय गुप्ता, महिला समिति अध्यक्ष राम मित्तल एवं महिला समिति सचिव संतोष प्रीति ने किट वितरण में सहयोग किया।

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी पहलें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में समय पर सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।