उदयपुर,अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के द्वितीय दिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया।
अणुव्रत समिति, तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री संजय कुमार, मुनि श्री प्रकाश कुमार एवं मुनि श्री सिद्ध प्रज्ञ के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त मुख्य आयुक्त आयकर एवं पूर्व वन संरक्षक एन.सी. जैन तथा पूर्व उपखंड अधिकारी श्री राठौड़ ने अहिंसा और अणुव्रत के महत्व पर विचार रखे।
उन्होंने कहा कि अहिंसा का अर्थ केवल जीवों की हिंसा से बचना नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म से किसी को कष्ट नहीं पहुंचाना भी है।सभा अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा ने स्वागत भाषण दिया।
अतिथियों का अरुण कोठारी एवं अरुण चौहान ने उपरना ओढ़ाकर और पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंत्री राकेश नाहर ने आभार व्यक्त किया। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
