उदयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार प्रातः ट्रांजिट दौरे के तहत उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुँचे।
राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन भी उनके साथ थे।
एयरपोर्ट पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, सलूम्बर विधायक शांता देवी, नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपाल सिंह, पुष्कर तेली सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री शर्मा एवं सांसद नितिन नबीन की अगवानी की।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शर्मा एवं सांसद श्री नितिन नबीन ने हेलीकॉप्टर द्वारा आबूरोड हेतु प्रस्थान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर में पुनः डबोक एयरपोर्ट आए तथा घाटोल, बांसवाड़ा एवं डबोक होते हुए जयपुर प्रस्थान कर गए।
