उदयपुर। हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्रीय सकल जैन समाज के संगठन महावीर जैन जागृति परिषद के तत्वावधान में सोमवार, 6 अक्टूबर को सेक्टर-3 स्थित श्री नेमीनाथ जैन मंदिर में भव्य अभिनंदन एवं तपस्वीजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी सहित जैन समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का नागरिक अभिनंदन किया गया।
वहीं चातुर्मास के दौरान कठिन तप-साधना करने वाले 149 तपस्वीजनों का सम्मान कर उनकी साधना की अनुमोदना की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जी राठोड़िया, अमित जी जैन लोलावत एवं अशोक जी चौहान, अध्यक्ष श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ, रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत परिषद अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया एवं महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती वंदना बाबेल के स्वागत भाषण से हुई।
उन्होंने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों का आत्मीय स्वागत किया।इसके बाद कोर कमेटी सदस्य राजेंद्र अखावत ने महावीर जैन जागृति परिषद के उद्देश्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं लोककल्याणकारी कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
परिषद के वरिष्ठ सदस्य सुशील बाठिया ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए समाज एवं शहर के विकास के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।25 अक्टूबर को होगी ‘रिश्तों की नाजुक डोर’ कार्यशालाकोर कमेटी सदस्य राजेंद्र डागा ने आगामी 25 अक्टूबर 2026 को युवाओं के लिए आयोजित होने वाली विशेष कार्यशाला ‘रिश्तों की नाजुक डोर’ की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की मजबूती बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने समाज के युवाओं एवं परिवारों से कार्यशाला में अधिकाधिक सहभागिता का आग्रह किया।76 उपवास से अठाई तक तपस्वियों का बहुमानसमारोह के मुख्य चरण में कठिन संयम-साधना करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया।
76 उपवास की कठिन तपस्या करने वाले अजय दक एवं मासक्षमण यानी 30 उपवास की साधना करने वाले सोनू जैन का विशेष बहुमान किया गया।इसके साथ ही 8 उपवास (अठाई) से लेकर उससे अधिक की तपस्या करने वाले क्षेत्र के 149 तपस्वीजनों को उपरणा, शॉल, सम्मान-पत्र एवं विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तपस्वियों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।महापौर सहित सात जनप्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदनपरिषद सचिव अरुण कुमार बया ने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी सहित जैन समाज के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रमोद सामर, यशवंत आंचलिया, किरण जैन, राजेंद्र गख़रेजा, तारा सुहालका एवं विशाखा खवास का साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर रमेश चौधरी, ललित लोढ़ा, ललित कोठारी, रमेश चौधरी, ललित ओस्तवाल, सुंदर जी लुनदीया एवं अरुण जी लुनदीया-जैन सहित क्षेत्रीय जैन संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न महिला संघों, युवा संघों एवं बहु मंडलों के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।महिला मंडल और कोर कमेटी ने संभाली व्यवस्थाएंकार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद की कोर कमेटी के अरुण कुमार बया, दिनेश नंदावत, आर.सी. मेहता एवं हेमंत पामेचा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महिला मंडल की संरक्षक डॉ. गरिमा धींग एवं चंचल मांडावत, महामंत्री विद्या खटवड तथा उषा मेहता, उषा कुनावत, सरला बांठिया, इंदु बया, कुसुम वया एवं इंद्रा डागा सहित क्षेत्र के विभिन्न महिला संघों की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रीना तलेसरा ने किया, जबकि आभार दिनेश नंदावत ने व्यक्त किया।
समारोह का समापन सामूहिक स्वामीवात्सल्य के साथ हुआ।
