उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (BCI) के बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग 31 अगस्त को शाम 4 से 6 बजे तक हार्वर्ड जॉनसन में आयोजित होगी। बैठक में दोनों चैप्टर से जुड़े बिजनेस प्रोफेशनल्स और सदस्य सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन मुख्य आकर्षण होंगे। दोनों चैप्टर के सदस्य एक-दूसरे से परिचित होने के साथ अपने बिजनेस, सेवाओं और प्रोफेशनल विशेषज्ञता को साझा करेंगे। साथ ही नए बिजनेस कनेक्शन, रेफरल और कोलैबोरेशन की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।
नेटवर्किंग के साथ नॉलेज शेयरिंग पर जोर
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी को ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां प्रोफेशनल्स आपस में नेटवर्किंग कर सकें, अनुभव साझा करें और मिलकर नए बिजनेस अवसर विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की संयुक्त बैठक नेटवर्किंग के साथ नॉलेज शेयरिंग और प्रोफेशनल ग्रोथ का प्रभावी माध्यम बनेगी।
बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर उपेंद्र तातेड ने बताया कि बीसीआई निर्माण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बिजनेस प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संयुक्त बैठक में सदस्यों को अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन देने, अपनी विशेषज्ञता साझा करने और नए प्रोफेशनल कनेक्शन बनाने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बडाला ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन का फोकस एजुकेशन सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और नए अवसरों को बढ़ावा देना है। बैठक में विशेष एजुकेशन सेशन के माध्यम से उपयोगी एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बिजनेस और एजुकेशन सेक्टर के बीच बनेगा सेतु
बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने कहा कि संयुक्त बैठक बिजनेस और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने और नए अवसर तलाशने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रोफेशनल ग्रोथ और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण हैं।
बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि बिजनेस इंट्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन के जरिए सदस्यों को अपने बिजनेस एवं सेवाओं को अन्य प्रोफेशनल्स के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे नए बिजनेस कनेक्शन, रेफरल और सहयोग की संभावनाएं मजबूत होंगी।
बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में नेटवर्किंग, इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन के साथ सदस्यों के बीच बेहतर कम्युनिकेशन और नॉलेज शेयरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसी संयुक्त बैठकें सदस्यों को एक-दूसरे की विशेषज्ञता समझने और आपसी सहयोग के नए अवसर विकसित करने में मदद करती हैं।
