उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की ओर से सवीना स्थित सुखधाम भवन वृहद एवम विधवा आश्रम में वृद्धजनों के साथ आत्मीयता और अपनत्व से भरा सेवा एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ना रहा।इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने वृद्धजनों के साथ मनोरंजक गेम्स खेले, भजन गाए और नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बनाया।
खेलों में विजेता रहे वृद्धजनों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
क्लब की ओर से सभी वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।क्लब की फाउंडर रेखा भाणावत ने कहा कि वृद्धजनों को सुविधाओं के साथ-साथ प्रेम, सम्मान और अपनत्व की भी आवश्यकता होती है।
उनके साथ कुछ पल बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस सेवा का सबसे सुंदर उद्देश्य है।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने आध्यात्मिक सत्र के माध्यम से वृद्धजनों को प्रभु से जुड़ने, सकारात्मक सोच रखने तथा आंतरिक शांति के लिए ध्यान का अभ्यास कराया।इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्षा आशा श्रीमाली, नीलम खंडेलवाल, प्रीति श्रीमाली, अर्चना शर्मा, सुमन जागेटिया तथा प्रवीणा देवपुरा उपस्थित रहीं।
क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।
