श्रीगंगानगर । नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सूरतगढ़ मेें रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता स्वामी, शिक्षिकाएँ सुश्री रिधिमा अरोड़ा एवं पायल स्वामी, श्री राजू राम, संस्था प्रधान रामजी लाल स्वामी तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में गजसिंहपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, द्वारा मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर आमजन एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगों से आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां तैयार की गईं।
रंगोलियों के माध्यम से “मतदान हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है”, “सशक्त लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान” जैसे संदेश देकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।प्रधानाचार्य डॉ. बराड़ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है।
ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं में मतदान के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शत-प्रतिशत मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
