मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सीमावर्ती जिले के गांव लाठी एवं लवां में हुआ

वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन शिविर आयोजित

मुख्य बिंदु
  • भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं क्रिसिल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव लाठी एवं लवां में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन शिविर का आयोजन किया गया।
  • शिविर के दौरान ग्रामीणों एवं महिला-पुरुष प्रतिभागियों को सुरक्षित बैंकिंग, वित्तीय योजनाओं एवं डिजिटल लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
  • शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ गोविंद सिंह ने बैंकिंग योजनाओं, बैंकिंग कार्यों, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं बैंकिंग संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
  • उन्होंने ग्रामीणों से बैंकिंग लेनदेन में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत बैंक से संपर्क करने की अपील की।
  • जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कमल सिंह खिची ने ग्रामीण स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
WAf𝕏TGin✉🖨
सीमावर्ती जिले के गांव लाठी एवं लवां में हुआ

जैसलमेर । भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं क्रिसिल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव लाठी एवं लवां में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों एवं महिला-पुरुष प्रतिभागियों को सुरक्षित बैंकिंग, वित्तीय योजनाओं एवं डिजिटल लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ गोविंद सिंह ने बैंकिंग योजनाओं, बैंकिंग कार्यों, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं बैंकिंग संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों से बैंकिंग लेनदेन में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत बैंक से संपर्क करने की अपील की।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कमल सिंह खिची ने ग्रामीण स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं सावधानियों के बारे में भी बताया।

लाठी शाखा के शाखा प्रबंधक मुरलीधर एवं लवां शाखा के शाखा प्रबंधक भानुप्रकाश, राजस्थान ग्रामीण बैंक के वित्तीय सलाहकार भेरूदास एवं भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय सलाहकार रावतराम ने मनी म्यूल, डिजिटल लेनदेन, साइबर सुरक्षा, बचत, निवेश एवं नॉमिनी के महत्व पर जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रामीणों को अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखने तथा किसी अन्य व्यक्ति को अपने खाते का दुरुपयोग न करने देने के लिए जागरूक किया।

वहीं क्रिसिल फाउंडेशन के तेमाराम, सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी। साथ ही घरेलू बजट तैयार करने, आवश्यक एवं अनावश्यक खर्चों की पहचान करने तथा नियमित बचत की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों एवं क्रिसिल फाउंडेशन की टीम द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती जिले के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, वित्तीय समावेशन एवं जागरूक वित्तीय व्यवहार के प्रति सशक्त बनाना रहा।