मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला

WAf𝕏TGin🖨
सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव-2026 में श्रीगंगानगर जिले की 11 नगर पालिकाएं शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी रखें तथा पोलिंग पार्टियों के दायित्वों एवं निर्वाचन प्रक्रिया को भली-भांति समझें।उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

साथ ही, पूर्व के चुनावों के दौरान संवेदनशील रहे मतदान केंद्रों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों का विशेष रूप से अध्ययन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक जैन ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शिका एवं सामग्री उपलब्ध करवाई गई तथा अधिकारियों की निर्वाचन संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गयाराजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्रीगंगानगर के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार ने प्रशिक्षण की जानकारी दी और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी श्री सुरेंद्र सोनी व राजन शर्मा ने भी प्रशिक्षण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षण में अधिकारियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली एवं संचालन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ईवीएम एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझें ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके।