मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पंचायत समिति सदस्य चुनाव के तहत निर्वाचन कार्यक्रम जारी

तीसरे चरण में मतदान 3 नवम्बर को और चौथे चरण में 14 नवम्बर को होगा मतदान

मुख्य बिंदु
  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समिति के 221 सदस्य का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है।
  • इसके तहत तीसरे चरण में लोकसूचना 19 अक्टूबर 2026 और चौथे चरण की अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी।
  • तीसरे चरण में जिले की तीन पंचायत समितियोें के लिये मतदान 3 नवम्बर को और शेष आठ पंचायत समितियों के लिये मतदान 14 नवम्बर 2026 को होगा।
  • तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 20 नवम्बर को होगी।
  • मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले की श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, राजियासर पंचायत समिति सदस्य के लिये लोकसूचना 19 अक्टूबर को जारी करने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होगी।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समिति के 221 सदस्य का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है।

इसके तहत तीसरे चरण में लोकसूचना 19 अक्टूबर 2026 और चौथे चरण की अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। तीसरे चरण में जिले की तीन पंचायत समितियोें के लिये मतदान 3 नवम्बर को और शेष आठ पंचायत समितियों के लिये मतदान 14 नवम्बर 2026 को होगा।

तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 20 नवम्बर को होगी।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले की श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, राजियासर पंचायत समिति सदस्य के लिये लोकसूचना 19 अक्टूबर को जारी करने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होगी।

नामांकन प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक लिये जायेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) है।

24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से संवीक्षा और 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।

उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन करते हुए अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले की श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, राजियासर पंचायत समिति सदस्य के लिये मतदान 3 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति सदस्य के लिये लोकसूचना 31 अक्टूबर को जारी करने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होगी।

नामांकन प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक लिये जायेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 4 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) है।

5 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से संवीक्षा और 6 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।

उन्होंने बताया कि 6 नवम्बर को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन करते हुए अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति सदस्य के लिये मतदान 14 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक होगा।

मतदान ईवीएम से होगा। तीसरे और चौथे चरण में शामिल पंचायत समिति सदस्य चुनाव की मतगणना 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से आरम्भ होगी।