श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की घोषणा के तहत जिले में सरपंच, पंच और उपसरंपच पदो ंके लिये निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत तीसरे चरण में जिले की श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, राजियासर पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदांे के लिये मतदान 5 नवम्बर 2026 को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि तीसरे चरण में जिले की श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, राजियासर पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिये लोक सूचना 19 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।
नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 4 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय रहेगा।
नामांकन की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
इसके पश्चात अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करते हुए सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 5 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान और मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंच व सरपंच की मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही होगी।
6 नवम्बर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि चौथे चरण में जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिये लोक सूचना 31 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।
नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 15 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय रहेगा।
नामांकन की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
इसके पश्चात अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करते हुए सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान और मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंच व सरपंच की मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही होगी।
17 नवम्बर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जायेगा।