मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जनजाति आयुक्त की यूनिसेफ और मेरा युवा भारत के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक

उदयपुर। जनजातीय क्षेत्र की किशोरियों को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा लैक्रोस खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से

WAf𝕏TGin✉🖨
जनजाति आयुक्त की यूनिसेफ और मेरा युवा भारत के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक

उदयपुर। जनजातीय क्षेत्र की किशोरियों को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा लैक्रोस खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में यूनिसेफ एवं मेरा युवा भारत के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में यूनिसेफ के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट संजय कुमार निराला, मेरा युवा भारत के सहायक निदेशक शरद त्रिपाठी तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अमृता दाधीच उपस्थित रहे।

बैठक में आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि लैक्रोस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए खेलगांव स्टेडियम में अलग से खेल मैदान तैयार किया जा रहा है।

मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और खेल को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

बैठक में खिलाड़ियों के लिए नियमित प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री, उपयुक्त खेल सुविधाओं और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

साथ ही, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने तथा टीम की निरंतर प्रगति के लिए संभावित प्रायोजकों से सहयोग प्राप्त करने की संभावनाएँ तलाशने पर जोर दिया गया।बैठक में जनजातीय समुदाय की किशोरियों की लैक्रोस खेल में उपलब्धियों, नियमित प्रशिक्षण, खेल सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, संभावित प्रायोजन तथा खेल के भविष्य में विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही, जनजातीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, खेलकूद और समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय समन्वय एवं सहयोग को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

यूनिसेफ और मेरा युवा भारत के सहयोग से अवसर बढ़ाने पर चर्चा यूनिसेफ के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट संजय कुमार निराला ने बाल संरक्षण, किशोरियों के सशक्तिकरण और उनके सुरक्षित एवं समग्र विकास के लिए तकनीकी मार्गदर्शन तथा सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।

उन्होंने लैक्रोस टीम की आवश्यकताओं के अनुरूप संभावित प्रायोजकों की पहचान करने और संसाधन जुटाने की संभावनाएँ तलाशने में विभाग को सहयोग देने के विषय पर भी चर्चा की।

मेरा युवा भारत के सहायक निदेशक शरद त्रिपाठी ने भी किशोरियों की भागीदारी बढ़ाने, खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उपलब्ध अवसरों एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

बैठक में लैक्रोस खेल में बालिकाओं की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय, तकनीकी मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं और संभावित प्रायोजन के प्रयासों के साथ बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा मानसिक-सामाजिक कल्याण पर भी समान रूप से ध्यान देने पर जोर दिया।