मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेवा, सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा का संकल्प, इनरव्हील दीवास की चेयरमैन विजिट में नए सेवा प्रकल्पों की शुरुआत

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (व्ब्ट) रविवार को उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुई।

WAf𝕏TGin🖨
सेवा, सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा का संकल्प, इनरव्हील दीवास की चेयरमैन विजिट में नए सेवा प्रकल्पों की शुरुआत

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (व्ब्ट) रविवार को उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता को लेकर क्लब की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी सेवा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने क्लब की गतिविधियों का अवलोकन कर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत में प्रस्तुत मनमोहक ‘कथक जुगलबंदी’ से हुआ।

धारा बयावत एवं अर्पिता शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसका समन्वय शिखा बहल ने किया। इसके बाद एग्जीक्यूटिव मीटिंग में क्लब की फाइलों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।

अतिथियों का सम्मान भी किया गया।महिला को सिलाई मशीन, दो बालिकाओं को शिक्षा सहायता-क्लब अध्यक्ष नयना जैन के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई, ताकि वह अपना सिलाई केंद्र शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके।

वहीं दो बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब में तीन ऑनरेरी सदस्यों को शामिल किया गया तथा चार नई सदस्यों का पिन पहनाकर विधिवत इंस्टॉलेशन किया गया।

सचिव समीक्षा खंडेलवाल ने क्लब की सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।स्वास्थ्य और सेवा कार्यों को प्राथमिकता-डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह ने कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन को प्रोत्साहित करने के साथ बालिकाओं में आयरन की कमी दूर करने के लिए गुड़-चना वितरण जैसे सेवा कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने सदस्यों से जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों को सेवा कार्यों के माध्यम से यादगार बनाने का आह्वान किया।डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने बालिकाओं की फिटनेस, स्वास्थ्य एवं जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने क्लब को बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।क्लब फाउंडर रेखा भानावत ने क्लब की स्थापना से अब तक के अनुभव साझा करते हुए सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

क्लब एडिटर जयश्री जैन ने अतिथियों से क्लब के बुलेटिन ‘दिवास मैत्री दर्पण’ का विमोचन करवाया।

बुलेटिन में क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में आईएसओ आशा नवेदिया, कोषाध्यक्ष अंजना डुग्गड़ सहित पूरी टीम ने सहयोग किया।

संचालन रश्मि नलवाया ने किया, जबकि उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली ने आभार व्यक्त किया।