मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सांसद डॉ रावत ने चार नवीन रेल मार्गों का सर्वे करवाने की मांग लोकसभा में उठाई

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को लोकसभा में उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के समग्र सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के लिए नवीन रेल मार्गों का सर्वे करवाने का आग्रह किया है।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को लोकसभा में उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के समग्र सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के लिए नवीन रेल मार्गों का सर्वे करवाने का आग्रह किया है।

सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन मामला रखते हुए कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे का तीव्र गति से विस्तार हुआ है।

राजस्थान के उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में भी रेल सुविधाओं विस्तार हुआ है।

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र दक्षिण राजस्थान का जनजाति बहुल एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां के अधिकांश भाग आज भी रेल संपर्क से वंचित हैं, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार तथा औद्योगिक विकास प्रभावित होता है।

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर क्षेत्र में नवीन रेल मार्गों के सर्वे का आग्रह किया।

डॉ रावत ने बताया कि उदयपुर-पिण्डवाड़ा-आबूरोड रेल लाइन, जिससे गुजरात के कांडला बंदरगाह तक बेहतर संपर्क स्थापित होकर उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, उदयपुर-गोगुन्दा-सायरा-फालना रेल मार्ग, जिससे मारवाड़ एवं गुजरात से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, उदयपुर (जयसमन्द रोड) प्रतापगढ़ रेल मार्ग, जिससे जनजातीय क्षेत्रों को रेल सुविधा उपलब्ध होगी तथा बड़ी सादड़ी-बांसवाड़ा रेल मार्ग, जिससे दक्षिण राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के बीच रेल संपर्क स्थापित होगा।

सांसद डॉ रावत ने विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप उपर्युक्त सभी प्रस्तावित रेल मार्गों के सर्वे को प्राथमिकता प्रदान कर आवश्यक कार्यवाही करवाने का आग्रह किया, जिससे इस जनजातीय क्षेत्र के समग्र सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।