श्रीगंगानगर, स्थानीय राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र की ओर से ‘‘मेंटल एंड डिज़िटल वेलनेस’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय के मुख्यालय से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं मोटिवेशनल स्पीकर बीके कमल जी ने सभी उपस्थित जनों को बताया कि अपने जीवन में सकारात्मक आध्यात्मिक सोच के साथ समस्या को चुनौती और नई चुनौतियों के रूप में स्वीकार कर चलें।
अपने आप को रोज सुबह आशीर्वाद देते हुए किस प्रकार सभी के प्रति धन्यवाद की भावना रखते हुए आस-पास की विपरीत परिस्थितियों में भी संभावित अवसरों का लाभ लेकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि मन की सकारात्मक स्थिति को सदा बनाए रखें। इसके लिए अनेक टिप्स दी गई।
उन्होंने बताया कि आजकल हम जो डिजिटल साधनों का प्रयोग कर रहे हैं, उनको भी अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखते हुए कैसे प्रयोग में लाएं, मोबाइल, सोशल मीडिया आदि हमारे दिल और दिमाग पर हावी ना हो जाए, उनको अपने लिए कैसे नियंत्रित करें, इस बात को बी.के. कमल जी ने बहुत अच्छे उदाहरण देकर स्पष्ट किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के सभी व्याख्याताओं ने भी लाभ उठाया और बीके कमल भाई और बीके विजया दीदी का आभार किया।
