मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्र निर्माण में आयकर की महत्वपूर्ण भूमिका

सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित

मुख्य बिंदु
  • भारत सरकार के सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयकर विभाग, उदयपुर की ओर से गिर्वा, जोगी तालाब स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • मुख्य आयकर आयुक्त के तत्वावधान एवं प्रधान आयकर आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
  • इस अवसर पर विभाग की ओर से प्रतिभागियों को लेखन सामग्री भी वितरित की गई।
  • आयकर अधिकारी राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
  • साथ ही राष्ट्र निर्माण में आयकर की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्र निर्माण में आयकर की महत्वपूर्ण भूमिका

उदयपुर। भारत सरकार के सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयकर विभाग, उदयपुर की ओर से गिर्वा, जोगी तालाब स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य आयकर आयुक्त के तत्वावधान एवं प्रधान आयकर आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर विभाग की ओर से प्रतिभागियों को लेखन सामग्री भी वितरित की गई।आयकर अधिकारी राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

साथ ही राष्ट्र निर्माण में आयकर की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामअवतार, आयकर निरीक्षक सरोज यादव एवं आशुलिपिक अंकित बड़ाया सहित अन्य उपस्थित रहे।