उदयपुर। उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति की ओर से आयोजित उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग-2026 सीजन-4 का खिताब अप्सरा अवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में अप्सरा अवेंजर्स ने कमल थंडर बोल्ट को 14 रन से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विजेताओं को शहर विधायक तारांचद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मतीणा, महापौर पारस सिंघवी, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़,पार्षद प्रमोद सामर ने ट्रॉफी प्रदान की।समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि फाइनल मुकाबले में कमल थंडर बोल्ट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अप्सरा अवेंजर्स ने निर्धारित 8 ओवर में 79 रन बनाए।
टीम के कप्तान सिद्धार्थ चावत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यांश पोखरना ने 19 रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमल थंडर बोल्ट की टीम निर्धारित 8 ओवर में 66 रन ही बना सकी।
उसकी ओर से सुनील हिंगड़ ने 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अप्सरा अवेंजर्स के कप्तान सिद्धार्थ चावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।सेमीफाइनल में भी अप्सरा अवेंजर्स का जलवामहामंत्री सुनील हिंगड़ ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में अप्सरा अवेंजर्स ने सिंघल राइजिंग स्टार को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
सिंघल राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 51 रन बनाए। गजराज सिंह राजावत ने नाबाद 21 रन बनाए।
अप्सरा अवेंजर्स की ओर से दिव्यांश पोखरना ने तीन विकेट हासिल किए।जवाब में अप्सरा अवेंजर्स ने महज 4.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
शाहनवाज ने 29 और सिद्धार्थ चावत ने 17 रन बनाए।
शानदार गेंदबाजी के लिए दिव्यांश पोखरना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।महामंत्री कमलेश पोखरना ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में कमल थंडर बोल्ट ने लगातार 14 मैच जीतने वाली राजकमल सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराकर टुर्नामेंट से बाहर करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
कमल थंडर बोल्ट ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 64 रन बनाए। अरबाज पठान ने 25 और सुनील हिंगड़ ने 13 रन बनाए।
जवाब में राजकमल सुपर किंग्स 59 रन ही बना सकी। उसकी ओर से चिराग ने 29 रन बनाए।
अरबाज पठान ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टुर्नामेंन्ट को स्फल बनानें में महेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, अनीश चौधरी, महेश प्रजापत, दीपक खाब्या, गौरव शर्मा, प्रतीक सिंघल, कवलजीत सिंह, सुनील पोरवाल, राजकुमार जैन का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
