मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डॉक्टर्स हमारे रियल हीरो, जाति-धर्म देखे बिना करते हैं जीवन बचाने का कामःमुकेश माधवानी

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल में 50 डॉक्टरों सहित हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर्स और उद्यमियों का सम्मान

WAf𝕏TGin✉🖨
डॉक्टर्स हमारे रियल हीरो, जाति-धर्म देखे बिना करते हैं जीवन बचाने का कामःमुकेश माधवानी

उदयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस की ओर से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के एसोसिएशन में आयोजित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल अंतर्गत ‘हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स’ का आयोजन स्टर्लिंग अरावली में हुआ।

समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 50 डॉक्टरों, 50 हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर्स और 20 से अधिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि आईएमए से डॉ. आनंद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में पारस हॉस्पिटल से अभिनव कुमार, स्टर्लिंग अरावली से अमित कुमार एवं राजीव सरकार शामिल रहे।बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि डॉक्टर समाज के रियल हीरो हैं।

वे जाति, धर्म और किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर मानव जीवन बचाने के लिए निरंतर सेवा करते हैं। डॉक्टरों की सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है।

ऐसे स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान करना समाज की ओर से उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।जेएचडब्ल्यू के फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि जागरूकता, सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली से भी जुड़ा विषय है।

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान डॉ. नरेंद्र राठौर, डॉ. सुनील गोखरू, डॉ. तरुण रालोत, डॉ. अंजलि माथुर, डॉ. संगीता सेन, डॉ. आशीष सिंघल, डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, डॉ. विशाल भटनागर, डॉ. विनय नाथानी, डॉ. खेमराज मीणा, डॉ. सी. के. आमेटा, डॉ. मनोज आर्य, डॉ. अनुराग तलेसरा, डॉ. गौरव जायसवाल, डॉ. सौम्या अग्रवाल, डॉ. श्रुति प्रियदर्शिनी, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. श्वेता त्रिपाठी और डॉ. प्रिया अग्रवाल सहित कई चिकित्सकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में बीसीआई (बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल) की साझेदारी ने स्थानीय उद्यमी जगत को स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े इस अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन को पारस हेल्थ की ओर से मेडिकल सपोर्ट, केयर हेल्थ इंश्योरेंस एवं प्रोटेक्ट इंश्योरेंस की ओर से हेल्थ प्रोटेक्शन और अवेयरनेस तथा स्टर्लिंग अरावली की ओर से हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सहयोग मिला।