मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने जीते 6 पदक

उदयपुर। जिला अंतर-विद्यालयी राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने जीते 6 पदक

उदयपुर। जिला अंतर-विद्यालयी राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
कोच अजीत सिंह कल्याणी ने बताया कि अंडर-14 पिस्टल बालक वर्ग में राजवर्धन बंसीवाल और बालिका वर्ग में जीवा श्रीमाली ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 पीप साइट राइफल में ईशान मेहरा ने स्वर्ण, कपिश तोमर ने रजत और दिग्विजय गौड़ ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 पिस्टल बालिका वर्ग में गरिमा सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।