मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महावीर जैन जागृति परिषद द्वारा नवनिर्वाचित महापौर, पार्षदों एवं तपस्वियों का बहुमान समारोह

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद उपनगरीय परिक्षेत्र हिरण मगरी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं चातुर्मास काल के तपस्वियों का सम्मान-सह-बहुमान समारोह आयोजित किया जाएगा। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद उपनगरीय परिक्षेत्र हिरण मगरी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं चातुर्मास काल के तपस्वियों का सम्मान-सह-बहुमान समारोह आयोजित किया जाएगा।परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल बड़ाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 6 अक्टूबर को सायं 5रू30 बजे नेमीनाथ जैन मंदिर (नोखा, सेक्टर-3) में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

समारोह में उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमान पारसजी सिंघवी तथा पार्षदगण श्री प्रमोदजी सामर, श्री यशवन्तजी आंचलिया एवं किरणजी जैन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

इसके साथ ही वर्ष 2026 के चातुर्मास काल (वर्षावास) में 8, 11, 15, 21, 30, 31 एवं 76 (अठारहिया) उपवास की कठिन तप-आराधना करने वाले तपस्वियों का परिषद की ओर से बहुमान किया जाएगा।संस्थान के सचिव अनिल बड़ाला ने बताया कि परिषद द्वारा आगामी 25 अक्टूबर 2026 को नवविवाहित एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए,समझिए रिश्तों की नाजुक डोर को, विषयक एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस कार्यशाला की विस्तृत रूपरेखा एवं जानकारी संयोजक राजेन्द्रजी डागा व आर. सी. मेहता द्वारा प्रदान की जाएगी।