मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपलब्धियों को सराहा

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर राजस्थान के जनजातीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री ने शिक्षा, खेल एवं भविष्य के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

WAf𝕏TGin✉🖨
जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपलब्धियों को सराहा

उदयपुर । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर, जयपुर में राजस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन करने वाले जनजातीय लेक्रोज महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षक का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

यह अवसर राजस्थान के जनजातीय अंचल के लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बना।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के दम पर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले इन खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि प्रतिभा किसी संसाधन, परिस्थिति या क्षेत्र की मोहताज नहीं होती।

सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर इन खिलाड़ियों ने जनजातीय समाज के साथ-साथ पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है।कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, क्षेत्रीय जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संयुक्त शासन सचिव कुंजीलाल मीणा, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, अतिरिक्त आयुक्त महावीर खराड़ी, मंजू, कृष्णपाल सिंह चौहान, निशु अग्निहोत्री, राजस संघ के मैनेजर मार्केटिंग रजनीश कुमार मीणा, उपनिदेशक शिक्षा राकेश रॉयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद, उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहनाइस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के जनजातीय लेक्रोज खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों द्वारा विषम परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के बीच हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में इन खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक एवं खेल संबंधी विकास के लिए राजस्थान सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने, अपने खेल कौशल को निखारने और देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।जनजातीय अंचल की प्रतिभा को मिल रहा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचराजस्थान के उदयपुर सहित जनजातीय क्षेत्रों में लेक्रोज खेल के विस्तार और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग एवं जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उदयपुर में स्थापित लेक्रोज खेल अकादमी तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन से ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक ने जताया आभारसम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक ने राजस्थान सरकार द्वारा उदयपुर में लेक्रोज खेल अकादमी की स्थापना, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निरंतर प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने विशेष रूप से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी तथा उदयपुर प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रशिक्षक के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत ने दिलाई पहचानलेक्रोज खेल में राजस्थान के खिलाड़ियों की निरंतर सफलता के पीछे प्रशिक्षक का मार्गदर्शन, खिलाड़ियों का कठोर परिश्रम, नियमित अभ्यास और टीम भावना महत्वपूर्ण आधार रहे हैं।

खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षक के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उचित प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन से ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला है।बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित होकर आगे बढ़ेंगे खिलाड़ीभगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह सम्मान समारोह केवल खिलाड़ियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की प्रतिभा, संघर्ष, स्वाभिमान और सामर्थ्य का सम्मान भी रहा।

इस अवसर ने यह संदेश दिया कि यदि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन मिले तो वे विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।राजस्थान के जनजातीय लेक्रोज खिलाड़ियों का यह सम्मान प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगा।

खिलाड़ियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ भारत एवं राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए और अधिक पदक जीतेंगे तथा जनजातीय समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।