मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वेस्ट से बेस्ट’ श्रृंखला में लघु एवं सूक्ष्म कला पर रचनात्मक कार्यशाला

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (An.S.I.), पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘वेस्ट से बेस्ट’ श्रृंखला

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (An. S. I. ), पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्वच्छता अभियान 6.

WAf𝕏TGin✉🖨
वेस्ट से बेस्ट’ श्रृंखला में लघु एवं सूक्ष्म कला पर रचनात्मक कार्यशाला

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (An.S.I.), पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘वेस्ट से बेस्ट’ श्रृंखला में लघु एवं सूक्ष्म कला पर एक रचनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा, जिन्हें Genius Book of Records द्वारा “The Genius of Miniature & Micro Art” की उपाधि से सम्मानित किया गया है, ने कर्मचारियों को पुराने समाचार पत्रों एवं बेकार कागजों से मिनी डायरियाँ बनाना सिखाया।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों ने अपनी रचनात्मकता का उपयोग करते हुए अनुपयोगी कागजों से आकर्षक मिनी डायरियाँ तैयार कीं।

इसके अतिरिक्त, कलाकार द्वारा भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियों को दर्शाती एक विशेष स्क्रॉल भी तैयार की गई, जिसे कर्मचारियों ने देखा।

इस गतिविधि का उद्देश्य अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग, रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।