मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयबावड़ी में पृथ्वी संरक्षक कोर्स के स्टूडेंट लर्निंग शोकेस का हुआ आयोजन

चार माह की मेहनत का दिखा असर

मुख्य बिंदु
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयबावड़ी में मगलवार 25/08/2026 को एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए।
  • मौका था अनकॉम्प्रोमाइज़्ड कंपनी द्वारा आयोजित "स्टूडेंट लर्निंग शोकेस" का, जिसमें बच्चों ने चार माह की अनुभवात्मक पर्यावरण शिक्षा यात्रा के दौरान सीखे गए ज्ञान को बड़े आत्मविश्वास से प्रस्तुत किया।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ (CBEO) विजयलक्ष्मी सारस्वत तथा पीईईओ (PEEO) एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता धनखड़ विशेष रूप से मौजूद रहीं।
  • अतिथियों ने विद्यार्थियों के विभिन्न लर्निंग स्टेशनों का अवलोकन किया, उनकी प्रस्तुतियां सुनीं और उनके साथ शैक्षणिक बोर्ड गेम भी खेले।
  • कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और पृथ्वी संरक्षक एक्शन गतिविधि से हुई।
  • पाठ्यक्रम का फेसीलिटेशन कंपनी से आशय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयबावड़ी में पृथ्वी संरक्षक कोर्स के स्टूडेंट लर्निंग शोकेस का हुआ आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयबावड़ी में मगलवार 25/08/2026 को एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। मौका था अनकॉम्प्रोमाइज़्ड कंपनी द्वारा आयोजित "स्टूडेंट लर्निंग शोकेस" का, जिसमें बच्चों ने चार माह की अनुभवात्मक पर्यावरण शिक्षा यात्रा के दौरान सीखे गए ज्ञान को बड़े आत्मविश्वास से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ (CBEO) विजयलक्ष्मी सारस्वत तथा पीईईओ (PEEO)  एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता धनखड़ विशेष रूप से मौजूद रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों के विभिन्न लर्निंग स्टेशनों का अवलोकन किया, उनकी प्रस्तुतियां सुनीं और उनके साथ शैक्षणिक बोर्ड गेम भी खेले।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और पृथ्वी संरक्षक एक्शन गतिविधि से हुई। पाठ्यक्रम का फेसीलिटेशन कंपनी से आशय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

सात स्टेशनों पर दी जानकारी

इस दौरान विद्यार्थियों ने सात अलग-अलग स्टेशनों के जरिए शिक्षकों और कक्षा 6, 7, 8 के बड़े विद्यार्थियों को पौधों के भाग, ऊर्जा मॉडल, पौधों के फायदे, जंगल में बीज कौन बोता है, जल एवं प्राकृतिक संसाधन, खाद्य शृंखला, कचरा प्रबंधन तथा बीज बोने जैसे विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा प्लांट लाइफ साइकिल बोर्ड गेम और नेचुरल रिसोर्सेज साँप-सीढ़ी खेल, जिसने खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश रोचक अंदाज में पहुंचाया।

बच्चों के आत्मविश्वास ने जीता दिल

चार माह की इस यात्रा में बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञान, संवाद कौशल और प्रस्तुति क्षमता में आए बदलाव ने सभी का ध्यान खींचा। बच्चों ने अतिथियों के सवालों का जवाब बड़े आत्मविश्वास से दिया, जिसे देख मौजूद शिक्षक और अतिथि ने विद्यार्थियों एवं कोर्स की सराहना की ।शोकेस के अंत में अनकॉम्प्रोमाइज्ड द्वारा विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षक के प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पीईईओ महोदया ने कहा कि विद्यार्थी अब निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित निपुण मेले में भी अपनी सीख, ज्ञान एवं कौशल को प्रस्तुत करेंगे।

सीबीईओ विजयलक्ष्मी सारस्वत ने कहा कि पृथ्वी संरक्षक कोर्स के जरिए बच्चों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझा, बल्कि नेतृत्व, संवाद और प्रस्तुति जैसे जीवन कौशल भी सीखे,