उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीन चैप्टर बीसीआई एजुकेशन, बीसीआई पिनेकल एवं बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन आज 30 अक्टूबर को किया जाएगा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट दोपहर 12 बजे बीसीआई एजुकेशन की मेंबर एवं होस्ट सुरभी खत्री के वर्कप्लेस लॉरेट हाई स्कूल, हिरण मगरी, सेक्टर 4, उदयपुर में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट शाम 4 बजे बीसीआई पिनेकल के मेंबर एवं होस्ट प्रकाश हाड़ा के वर्कप्लेस पी. आर. इन्फोटेक, इंद्रप्रस्थ टावर, दिल्ली गेट, उदयपुर में होगी।
साथ ही, बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट शाम 5 बजे तेजेंद्र साहू के वर्कप्लेस तेजएक्स क्रिप्टो, क्वांटा लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, अरबुड़ा इलेक्ट्रिक के ऊपर, सेलिब्रेशन मॉल के पीछे, भुवाणा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन एजुकेशन सेक्टर से जुड़े अनुभवों को साझा करने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स के बीच आपसी सहयोग की संभावनाएं विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
बीसीआई एजुकेशन की मेंबर एवं होस्ट सुरभी खत्री ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान वे सदस्यों को लॉरेट हाई स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम, स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं और स्कूल की वर्किंग प्रोसेस से अवगत कराएंगी।
बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट सदस्यों के बीच प्रोफेशनल रिलेशनशिप मजबूत करने, नॉलेज शेयरिंग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
बीसीआई पिनेकल के मेंबर एवं होस्ट प्रकाश हाड़ा ने बताया कि इस विजिट के दौरान वे सदस्यों को पी. आर. इन्फोटेक की विभिन्न आईटी सर्विसेज, टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और वर्किंग प्रोसेस के बारे में जानकारी देंगे।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से युवा सदस्यों को नए बिजनेस मॉडल, आधुनिक तकनीक और उभरते व्यावसायिक क्षेत्रों को समझने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं को बिजनेस की नई संभावनाओं से जोड़ने और उनके प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
बीसीआई युवा के मेंबर एवं होस्ट तेजेंद्र साहू ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान वे सदस्यों को तेजएक्स क्रिप्टो के प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज की जानकारी देंगे। इनमें क्रिप्टो एसआईपी और तेजएक्स स्मार्ट फंड शामिल हैं।
