ऊर्जा संरक्षण अभियान के अंतर्गत पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के छात्र-छात्राओं ने आज सोलर वूमेन डॉ मंजू जैन जो पिछले 42 वर्षों से सोलर कुकर अपनाते हुए उसके लिए जन जागरण कर रही है उनसे यह जानकारी प्राप्त की ।
सोलर कुकर के पास खड़े होकर सबको उन्होंने इसकी कार्य प्रणाली समझाइए और कहा कि आप भविष्य के डॉक्टर के लिए एक वरदान है क्योंकि आपको बहुत कम समय मिलता है उसे समय भोजन बनाने का 80% समय यह सोलर कुकर बचा लेगा।
इसमें सभी तरह के भोजन, दाल, चावल, दाल बाटी, हरी सब्जियां, दलिया, सूजी, मूंगफली, काजू ,बादाम, सेकना आसानी से हो जाता है। आप भविष्य में होने वाली पांव में वेरीकोज वें से भी बच जाएंगे।
पौष्टिक भोजन भी इसमें मिलता रहेगा। इसलिए सोलर कुकर का अधिक से अधिक उपयोग और उसकी जानकारी का प्रसारण आपको भी करते रहना है।
कार्यक्रम में रिद्धिमा, गुरजीत,श्रेया , हरयश , आकाश और मृदुल इसमें उपस्थित रहे।
