मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डीपीएस उदयपुर के नौनिहालों ने ब्रिटेन के शिक्षा विशेषज्ञों से किया वार्तालाप

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आज शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार हेतु यूनाइटेड किंगडम के फ्यूचर

WAf𝕏TGin✉🖨
डीपीएस उदयपुर के नौनिहालों ने ब्रिटेन के शिक्षा विशेषज्ञों से किया वार्तालाप

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आज शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार हेतु यूनाइटेड किंगडम के फ्यूचर ग्रुप ऑफ स्कूल्स में कार्यरत मेडम रेबेका तथा मेडम एवी ने आकर पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों व शिक्षकों से वार्तालाप किया।

अतिथियों के आगमन पर प्रबंधन समिती की सदस्या श्रीमती आशिता अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।उसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्राथमिक तथा प्राथमिक विभाग के विभिन्न बच्चों से बातचीत कर यहाँ की शिक्षण प्रणाली एवं नवाचार हेतु किए जा रहे कार्यों को समझा?आगंतुकों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और अत्यंत प्रभावित हुए।उन्होंने कहा कि वास्तव में यह संस्था अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और यहाँ के शिक्षक अत्यंत कुशल, योग्य तथा प्रशिक्षित हैं जो बाल-मनोविज्ञान को समझकर ही विभिन्न प्रकार के नए-नए तरीकों से अपना पाठ्यक्रम पूरा करते हैं।प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने कहा कि एक-दूसरे देशों की शिक्षण पद्धति जानकर हम कुछ नया करने की दिशा में अग्रसर होते हैं।प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों की परवरिश के साथ ही उनकी शिक्षा को रचनात्मक एवं कौशल विकास के साथ आगे बढाने का कार्य डी.पी.एस उदयपुर कर रहा है।

यह एक निरंतरता की प्रक्रिया है। उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी अतिथियों का आभार जताया।