मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पारस सिंघवी महापौर नगर निगम, उदयपुर ने जन्म दिन मनाते हुए तामीरदारों को परोसा मीठा भोजन

राजकीय महाराणा भोपाल चिकित्सालय, उदयपुर में इलाज के लिए भर्ती रोगियो के परिजनों को पिछले 31 वर्षों से निःशुल्क सात्विक भोजन उपलब्ध करवा

WAf𝕏TGin✉🖨
पारस सिंघवी महापौर नगर निगम, उदयपुर ने जन्म दिन मनाते हुए तामीरदारों को परोसा मीठा भोजन

राजकीय महाराणा भोपाल चिकित्सालय , उदयपुर में इलाज के लिए भर्ती रोगियो के परिजनों को पिछले 31 वर्षों से निःशुल्क सात्विक भोजन उपलब्ध करवा रही संस्था *मानव सेवा समिति* परिसर में आज दिनांक 10 नवम्बर 2026 का प्रातः क़ालीन मीठा भोजन श्रीमान पारस जी सिंघवी साहब ( महापौर नगर निगम , उदयपुर) के जन्मोत्सव पर परोसा गया ।

समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस मौके पर बी जे पी उदयपुर शहर एवं ग्रामीण के अनेक मंडलो के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता इस भव्य आयोजन के साक्षी बने ।

महापौर महोदय के साथ शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह जी राठौड़ ने अपने कर कमलों से करीब 155 परिजनों को भोजन परोसा।

मानव सेवा समिति की संरक्षक श्रीमति रजनी डांगी , संस्थान अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया, कोषाध्यक्ष कुन्दन भटेवरा , यूसुफ़ भाई आदि अनेक समिति परिवार के नियमित सदस्य उपस्थित रहे ।