मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Ajmer News

मुख्य अभियंता ने सुनी आमजन की समस्याएं

अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता श्री एन. एस.

मुख्य बिंदु
  • अजमेर विद्युत वितरण निगम लि.
  • के मुख्य अभियंता श्री एन.
  • निर्वाण (अजमेर जोन) ने आज विद्युत उपभोक्ताओं व आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
  • जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्रा की कुल 14 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें 05 समस्याएं टाटा पावर एवं 09 समस्याएं डिस्कॉम से संबंधित थी।
  • प्राप्त समस्याओं में बिल संबंधी, लाइन शिफ्ट करवाने संबंधी, नया कनेक्शन, सेटलमेन्ट संबंधी एवं ऑडिट चार्ज संबंधी सहित अन्य समस्याएं थी।
  • जनसुनवाई के दौरान परिवादी श्री भागचंद निवासी पुष्कर ने थ्री फेस कनेक्शन उनके पुश्तैनी खेत पर चालू कराने के लिए मुख्य अभियंता से गुहार लगायी।
WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्य अभियंता ने सुनी आमजन की समस्याएं

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता श्री एन.एस. निर्वाण (अजमेर जोन) ने आज विद्युत उपभोक्ताओं व आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्रा की कुल 14 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें 05 समस्याएं टाटा पावर एवं 09 समस्याएं डिस्कॉम से संबंधित थी। प्राप्त समस्याओं में बिल संबंधी, लाइन शिफ्ट करवाने संबंधी, नया कनेक्शन, सेटलमेन्ट संबंधी एवं ऑडिट चार्ज संबंधी सहित अन्य समस्याएं थी।

जनसुनवाई के दौरान परिवादी श्री भागचंद निवासी पुष्कर ने थ्री फेस कनेक्शन उनके पुश्तैनी खेत पर चालू कराने के लिए मुख्य अभियंता से गुहार लगायी।

इस संबंध में मुख्य अभियंता ने सम्बंधित अधिकारियो को नए कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार परिवादी श्री शंकर सिंह निवासी नसीराबाद ने अपनी शिकायत के माध्यम से बताया की विद्युत निगम द्वारा एफ.आर.पी.के तहत ट्रांसफार्मर उनके कुए से काफी दूर लगा दिया है जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में मुख्य अभियंता ने अधिकारियो को उचित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।

जनसुनवाई में अधिकतम समस्या सतर्कता जांच/विद्युत चोरी से संबंधित थी जिन पर मुख्य अभियंता में परिवादियांे को 50 प्रतिशत जुर्माना राशि जमा करवाकर समझौता समिति के माध्यम से वाद का निस्तारण करवाने के लिए कहा।

जनसुनवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री एम. एल. मीणा (जिला वृत्त), श्री ए. के. गुप्ता (शहर वृत्त), श्री एस. एन. शर्मा (तकनीकी), वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री जितेंद्र मकवाना (अजमेर जोन) , श्री आर. सी. फुलवारी (अजमेर जिला वृत्त), आंतरिक अंकेक्षक श्री दीपक शर्मा उपस्थित थे। साथ ही टाटा पावर के अधिकारी भी उपस्थित थे।