दिलीप पारख
जिला महामंत्री, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत), जिला उदयपुर
उदयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की जयपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान मेवाड़ के कर्मचारी वर्ग के लोकप्रिय नेता ओमप्रकाश श्रीमाली को दूसरी बार प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया।
श्रीमाली की नियुक्ति की घोषणा होते ही पूरे मेवाड़ क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला महामंत्री दिलीप पारख, मुख्य संरक्षक दैवीलाल चौधरी, मुख्य सलाहकार दिनेश वैष्णव, वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष धुलसिंह चुंडावत, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया, शिक्षक संघ के पुष्पराज शक्तावत, यशवंत पांडे, निजी सहायक संवर्ग से लोकेन्द्र कोठारी, भेरूलाल शर्मा, स्टेनोग्राफर संघ के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नर्सिंग एसोसिएशन के रमेश मीणा, संयुक्त महामंत्री सुशील वशिष्ठ, प्रचार-प्रसार मंत्री चन्द्रप्रकाश चित्तोड़ा, कृषि मंडी कर्मचारी संघ के राकेश बंसल, अधीनस्थ कर्मचारी संघ के दलपत बातरा, निजी सहायक संवर्ग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिश पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अधीनस्थ कर्मचारी संघ के मुबारिक हुसैन, व्याख्याता संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश सेन, वन विभागीय समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, अजीत मेडतिया, अजीत पाटीया, विमल पालीवाल, समाज कल्याण विभाग के सहायक कर्मचारी संघ से खेमराज सालवी व मगनलाल, आयुर्वेद विभाग के अध्यक्ष डालचंद पालीवाल, महिला संयोजक दीपिका गोस्वामी सहित सभी संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।