उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वार्ता, कविता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ऋतु पालीवाल ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर भी पर्यावरणीय उपायों को अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा विद्यार्थियों को जल निकायों के प्रदूषण, इसके कारण, गंभीर परिणाम और जल प्रदूषण को रोकने के उपायों के बारे में बताया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना था। इस कार्यक्रम का संचालन छात्रा कोमल भोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।कॉलेज के स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने मिलकर इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।